निर्दलीय प्रत्याशी आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
MLC चुनाव 2026 · निर्दलीय प्रत्याशी

डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ

विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी — आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

स्नातक मतदाताओं के लिए शिक्षित समाज की मज़बूत आवाज़

  • शिक्षाविद · M.Sc., Ph.D.
  • पर्यावरणविद
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष, VOSA (उ.प्र.)
M.Sc. (Organic Chemistry)रसायन विज्ञान
Ph.D. — जल प्रदूषणपर्यावरण शोध
राष्ट्रीय अध्यक्ष, VOSA2010 से संस्थापक
Managing DirectorMilton Public School, आगरा
शिक्षक सम्मान समारोह में डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ यमुना नाला निरीक्षण
16+ वर्षों से शिक्षा और
शिक्षकों की आवाज़
परिचय

वैज्ञानिक की सोच, शिक्षक की ज़िम्मेदारी

रसायन विज्ञान में M.Sc. और जल प्रदूषण पर Ph.D. करने वाले डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने पढ़ाई से लेकर पेशे तक एक ही रास्ता चुना: समस्या को समझना, फिर उसे ज़मीन पर हल करना।

शिक्षाविद

विद्यालय चलाने की चुनौतियाँ वे रोज़ भीतर से देखते हैं।

पर्यावरणविद

जल और भूजल उनके शोध और अभियानों का केंद्र रहे हैं।

समता रक्षक

हर वर्ग की भागीदारी और न्याय पर उनका ज़ोर है।

पूरा परिचय पढ़ें
263+VOSA से जुड़े विद्यालय
12जुड़े हुए ज़िले
~500शिक्षक हर वर्ष सम्मानित
15शिक्षक सम्मान समारोह
घोषणा-पत्र

मुख्य 12 संकल्प

शिक्षा, युवा, महिला सम्मान और पारदर्शिता — स्नातक समाज के लिए ठोस और मापने योग्य वादे।

1

ई-लाइब्रेरी की स्थापना

जिले के प्रत्येक विकास खण्ड (ब्लॉक) में आधुनिक ई-लाइब्रेरी की स्थापना कराना तथा शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित किसी विद्यालय में निःशुल्क ई-लाइब्रेरी संचालित कराना।

2

सार्वजनिक निधि की सुरक्षा

किसी भी निजी शैक्षिक संस्थान में सार्वजनिक निधि (सरकारी धन) का उपयोग न किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करना।

3

सेनेटरी पैड वितरण मशीन

महिलाओं एवं छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र में एक केंद्र स्थापित कर निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण मशीन उपलब्ध कराना।

4

बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु सरकार से प्रतिवर्ष ₹5,000 की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग करना।

5

रोजगार मेले का आयोजन

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में वर्ष में कम से कम एक बार रोजगार मेले का आयोजन कराना।

6

विज्ञान पार्क (Science Park)

वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले में एक विज्ञान पार्क की स्थापना कराना।

7

निगरानी समिति का गठन

शिक्षित वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की एक निगरानी समिति का ब्लॉक एवं जिला स्तर पर गठन करना, जो सार्वजनिक निधि से संबंधित विकास कार्यों की पारदर्शी एवं व्यवस्थित निगरानी कर सके।

8

वार्षिक परिचर्चा कार्यक्रम

शिक्षित जनमानस के विचार-विमर्श एवं बौद्धिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में वार्षिक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित कराना।

9

शैक्षिक आंदोलन और सुधार

विद्यालय निर्माण का अनुमति केंद्र शिक्षा के विकास, गुणवत्तापूर्ण सुधार एवं शैक्षिक आंदोलन को सुदृढ़ीकरण हेतु सुनिश्चित करना।

10

निःशुल्क मेडिकल एवं इंजीनियरिंग शिक्षा

मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर मेडिकल एवं इंजीनियरिंग शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराना।

11

आरटीई (RTE) छात्रों को सहायता राशि

वित्तविहीन विद्यालयों में अध्ययनरत आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा प्रति छात्र प्रतिमाह ₹1,500 की सहायता राशि प्रदान किए जाने की मांग उठाना।

12

पारदर्शिता एवं जन-जवाबदेही

पारदर्शिता एवं जन-जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए समस्त आय-व्यय एवं विकास कार्यों का विवरण नियमित रूप से वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से अद्यतन करना।

शिक्षा का विकास स्वास्थ्य की सुरक्षा युवाओं को रोजगार महिलाओं का सम्मान पारदर्शी शासन जन-जन का उत्थान विकसित शिक्षा सशक्त युवा समृद्ध समाज शिक्षा का विकास स्वास्थ्य की सुरक्षा युवाओं को रोजगार महिलाओं का सम्मान पारदर्शी शासन जन-जन का उत्थान विकसित शिक्षा सशक्त युवा समृद्ध समाज
पर्यावरण अभियान

स्वच्छ यमुना, स्वस्थ आगरा

आगरा में यमुना में सीवर और औद्योगिक कचरा गिराने वाले 43 नालों को 127 करोड़ रुपये की लागत से टैप किया जाएगा। पर्यावरण सुरक्षा सेवा समिति के साथ नालों पर पहुँचकर डॉ. कुलश्रेष्ठ ने चेकडैम बनाने की अनुमति की अपील की — खर्च समिति स्वयं उठाएगी।

43नाले होंगे टैप
₹127करोड़ की लागत
36किमी सीवर लाइन
5नए पंपिंग स्टेशन
अभियान के बारे में जानें
आगरा के नाले पर निरीक्षण करते डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ
हमारा संकल्प,
हमारी ज़िम्मेदारी
ताज़ा अपडेट

समाचार एवं मार्गदर्शिका

सभी समाचार

स्वच्छ यमुना, स्वस्थ आगरा: 43 नालों को टैप करने की योजना

सीवर और औद्योगिक कचरा गिराने वाले 43 नालों को 127 करोड़ रुपये की लागत से टैप किया जाएगा। पर्यावरण सुरक्षा सेवा समिति के साथ नालों का निरीक्षण।

आगे पढ़ें

क्या आपका नाम स्नातक मतदाता सूची में है?

स्नातक MLC चुनाव की मतदाता सूची सामान्य वोटर लिस्ट से अलग होती है। 30 सेकंड में अपनी पात्रता जाँचें और पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया जानें।

आइए, मिलकर बनाएं शिक्षित, सक्षम और समृद्ध समाज

स्नातक मतदाता हैं, शिक्षक हैं या अभियान से जुड़ना चाहते हैं? आज ही समर्थन दर्ज करें।